फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   block pramukh

बांगरमऊ में सपा का कब्जा बरकरार

Sun, 11 Jul 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
block pramukh
उन्नाव। ब्लाक प्रमुख चुनाव के जारी परिणामों में बांगरमऊ में जहां सपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। वहीं फतेहपुर सीट भाजपा के खाते में गई।
विज्ञापन

शनिवा को 11 ब्लाक प्रमुख सीट पर मतदान व मतगणना संपन्न हुई। बांगरमऊ में सपा समर्थित और निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर ने 72 मत पाकर भाजपा के विवेक सिंह को 64 मतों से हराया। सुनीता पांचवी बार ब्लाक प्रमुख बनीं हैं। फतेहपुर चौरासी से भाजपा समर्थिक मनोज निषाद ने सपा के शिवशंकर को 21 मतों से हराया। मनोज को 46 वोट मिले। पांच मत अवैध घोषित हुए। हसनगंज ब्लाक में निर्दलीय मीरा यादव को 44 और भाजपा की दिप्ती शुक्ला को 38 वोट मिले। चाम मत अवैध रहे। चुनाव में मीरा छह वोट से विजयी घोषित हुईं। सुमेरपुर से सत्तादल के ही दो प्रत्याशी नीरू सिंह व सीमा बाजपेई मैदान में थे।
भाजपा ने यहां किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया था। यहां सीमा को 37 व नीरू को 36 वोट मिले। तीन वोट अवैध पाए गए। एआरओ ने सीमा को विजयी घोषित किया। वहीं औरास में निर्दलीय ज्ञानेंद्र सिंह ने 43 मत पाकर भाजपा समर्थित भूपेंद्र प्रताप सिंह को 14 वोट से हराया। मियागंज में निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा समर्थित ऊषा देवी पत्नी बलबीर सिंह को दो मतों से हराया। धमेंद्र को 41 वोट मिले। सिकंदरपुर कर्ण में निर्दलीय प्रेम सिंह चंदेल ने भाजपा समर्थित शिवाकांत शुक्ला को तीन वोटों से हराया। प्रेम को 31 वोट मिले। यहां सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी पुष्पा देवी भी मैदान में थीं, वे 23 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। चार मत अवैध घोषित हुए। बीघापुर में भाजपा समर्थित पुष्पा पासवान ब्लाक प्रमुख बनीं। उन्होंने सपा की मीना देवी को पांच मतों से हराया।
विज्ञापन

पुष्पा को 29, मीना को 24 और एक अन्य प्रत्याशी श्रीकांती को 3 वोट मिले। 12 मत अमान्य घोषित किए गए। पुरवा में भाजपा समर्थित सतीश चौधरी 36 मत पाकर विजयी रहे और सपा की रामदेवी को 25 वोट हासिल हुए। एक मत अवैध रहा। नवाबगंज में भाजपा की रोशनी ने 53 मत पाकर जीत दर्ज की। निर्दलीय रजाका को 36 वोट मिले। एक वोट अमान्य रहा। असोहा से सपा समर्थित बीतेंद्र यादव ने भाजपा के आनंद गुप्ता को 16 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। बीतेंद्र को 46, आनंद गुप्ता 30 मत मिले। जबकि एक मत अवैध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव। बिछिया से नीरज गुप्ता, सिकंदरपुर सरोसी से कुशला देवी, हिलौली से दिलीप दीक्षित, सफीपुर से निर्मला रावत व गंजमुरादाबाद से संध्या पटेल निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed