{"_id":"5dc9b3488ebc3e5aea7bd7c7","slug":"block-level-not-done-date-of-district-level-sports-competition-continues-unnao-news-knp525229796","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय हुई नहीं, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय हुई नहीं, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि जारी
विज्ञापन
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में होने वाली ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कागजों पर ही हो गई। अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता की तिथि जारी कर दी गई। प्रभारी बीएसए ने जिले के सभी बीईओ को 3 नवंबर तक प्रतियोगिता संपन्न कराने के निर्देश दिए थे लेकिन बिछिया ब्लॉक को छोड़कर अन्य किसी भी ब्लॉक में प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं किया गया।
जिले के 2305 प्राथमिक व 835 उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का शारीरिक विकास हो इसके लिए सरकार स्कूल स्तर से लेकर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हर साल कराती है। साथ ही खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए करोड़ों रुपये बजट भी जारी करती है। डीआईओएस व प्रभारी बीएसए राकेश कुमार ने नगर क्षेत्र सहित जिले के सभी 16 ब्लॉकों में 3 नवंबर तक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराकर 5 नवंबर तक सूची बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे लेकिन प्रतियोगिताएं न होने से सूची जमा नहीं हो सकी। उसके बाद सूची जमा करने की तिथि 11 नवंबर कर दी गई लेकिन प्रतियोगिताएं न होने से बीईओ ने सूची उपलब्ध नहीं कराई। उसके बाद भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि 19, 20 व 21 नवंबर जारी कर दी गई।
काफी पहले स्कूलों में उपलब्ध करा दी गई थी खेलकूद किट
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता समय से कराई जाए इसके लिए शासन से पहले ही खेलकूद किट उपलब्ध करा दी थी। उसके बाद भी खेलकूद को अधिकारियों ने तरजीह नहीं दी। जिसका असर यह रहा कि समय पर प्रतियोगिताएं नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
क्या बोले प्रभारी बीएसए
डीआईओएस व प्रभारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता की अभी समीक्षा कराई जाएगी। उसके बाद ही हकीकत सामने आएगी। जिन ब्लाकों में प्रतियोगिताएं नहीं कराई गईं उनके जिम्मेदार से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। साथ ही तिथि भी बढ़ाई जाएगी।