{"_id":"5e2c8cde8ebc3e4af81a8095","slug":"blo-honour-unnao-news-knp5406731127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित हुए बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित हुए बीएलओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के जीआईसी ग्राउंड में 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने गुब्बारा उड़ाकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने सभी को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।
शनिवार सुबह 9 बजे से जीजीआईसी ग्राउंड से निकाली गई प्रभातफेरी रामलीला मैदान तक गई। फिर शुक्लागंज से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जो जीजीआईसी परिसर पहुंची। इस दौरान जागरुकता के स्लोगन लिखे हुए गुब्बारे छोड़े गए। साथ ही पतंगबाजी भी हुई। पतंग में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत स्लोगन लिखकर उड़ाए गए। इसके बाद राजकीय इंटर कालेज, जीजीआईसी, अटल बिहारी, विवेकानंद, रानी शंकर सहाय, जीनाथजी इंटर कालेज एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें वाद विवाद, भाषण, रंगोली, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाद में विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रत्येक तहसील से बीएलओ और सुपरवाइजरों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए गए। डीएम ने विद्यार्थियों द्वारा मतदाता दिवस पर बनाई गई रंगोली का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आपका वोट आपके लोकतंत्र को मजबूती देता है इसलिए अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। किन्हीं कारणोंवश जिनका वोट नहीं बना है वे भी अपने बीएलओ के माध्यम से वोटरकार्ड अवश्य बनवाएं। एसपी विक्रांतवीर, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल, डीआईओएस राकेश कुमार सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया मतदाता दिवस
पाटन। उपजिलाधिकारी दयाशंकर पाठक ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली कस्बा पाटन के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। जहां अधिवक्ताओं ने रैली का स्वागत किया। इसके बाद महात्मा गांधी इंटर कालेज पहुंची जो एक जनसभा में बदल गई। यहां उपजिलाधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं व उपस्थित लोगों को मतदाता दिवस पर मतदान की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य राघवेंद्र ने भी संबोधित किया। संचालन संतोष शुक्ला ने किया। एसडीएम ने दो मतदाताओं रिया पटेल व आशुतोष को मतदाता पहचान पत्र दिया। श्वेता साहू ऊंचगांव ने आल्हा गायन के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
नवाबगंज विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जंसार में बच्चों को शपथ दिलाई गई और गांव के अंदर जाकर लोगों को मताधिकार प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर में प्रधान शिक्षक मो. हारुन ने गांव में रैली निकाली। वहीं विद्यालय में सभी को शपथ दिलाई। सहायक शिक्षिका अर्चना सिंह, गौसिया खान, अफरोज, ममता यादव व रामचंद्र यादव मौजूद रहे।
पुरवा में एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया की अगुवाई में तहसील मुख्यालय से रैली निकाली गई। तहसीलदार रश्मि सिंह, सीओ एमपी शर्मा, कोतवाल केएन पांडेय आदि मौजूद रहे। बांगरमऊ में एसडीएम अक्षत वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। आरडीएस ग्रुप आफ स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई रैली के जरिए मतदान जागरुकता की अलख जलाई गई। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कटियार, विद्यालय प्रबंधक पीके सैनी, प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, अनिल पाल, संचित शुक्ला, अंजली तिवारी, कोमल श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
असोहा में बीडीओ धर्मेंद्र सिंह ने मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व बीआरसी में बीईओ सुषमा सेंगर ने सभी को शपथ दिलाई। पाठकपुर में प्रधान धर्मेंद्र त्रिपाठी और सचिव पवन मौर्या ने आदर्श इंटर कालेज के छात्रों की रैली को हरी झंडी दिखाई। उमेश गुप्ता, अनिल यादव, जगन्नाथ मिश्रा, मोहनलाल भी मौजूद रहे।
सफ ीपुर तहसील प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स के अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं सनडीसन कालेज की छात्राओं ने मोहक रंगोली बनाई। तहसीलदार विजय कुमार मौजूद रहे।