{"_id":"8ebabedbfb55fcbfd13ff6f049687408","slug":"blessing-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे अंक लाकर नाम करें रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे अंक लाकर नाम करें रोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विद्यालय में प्रवेश पाकर टीचरों के कुशल दिशा निर्देशन से छात्रों का जीवन संवर जाता है। अपने अथक प्रयास से टीचर अपने छात्रों को सिखाता पढ़ाता है। उसकी पुष्टि के लिए समय-समय पर परीक्षा भी लेता है। वही परीक्षा अब 19 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। इस परीक्षा में सभी को अच्छे अंक लाकर विद्यालय व अपना नाम रोशन करना है। यह बातें एसवीएम इंटर कॉलेज पूरन नगर के प्रबंधक वेणुरंजन भदौरिया ने विद्या मंदिर शिशु सदन में हुए आशीर्वाद समारोह में कहीं।
विज्ञापन
नरेंद्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल की डायरेक्टर रुचि भदौरिया ने कहा कि छात्रों में आत्म विश्वास, बड़ों के प्रति आदर एवं अनुशासन में रहने जैसे श्रेष्ठ गुण होने चाहिए। यहां हेड ब्वाय मनीष यादव, अभिकल्य यादव, अनुज सिंह चौहान, अमित पाल व हेड गर्ल आख्या द्विवेदी, आरती पटेल, श्रेया पाल, ज्योति व अमृता आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने छात्रों को मेहनत से पढ़ने तथा कर्तव्य पालन कर माता पिता व गुरुजनों का गौरव बढ़ाने की सीख दी। यहां स्नेह सिंह, शिवबालक, हरिनारायण शर्मा, सीके शुक्ला, मंजू, चंद्रप्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन