फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp workers nad bussiness man blew the mannequine

उन्नावः भाजपाई और व्यापारियों ने चीनी सामान जला कर निकाला मार्च

Fri, 19 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp workers nad bussiness man blew the mannequine
फतेहपुर चौरासी में चाइनीज सामान जलाते भाजपाई। - फोटो : UNNAO
भाजपाइयों एवं कस्बे के व्यापारियों ने भारत चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। चौराहे पर चीन के सामानों को जलाकर चाइनीज उत्पादों का प्रयोग न करने की शपथ ली।
विज्ञापन

अवधेश कटियार, महेश दीक्षित, अनिल शुक्ला, आजाद शुक्ला, दीपू सिंह, अनिल शुक्ल, जीतू द्विवेदी, रामदास कश्यप व अरुण आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च में चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीन के सामानों का बहिष्कार करने की जनता से भी अपील की।
विज्ञापन

उधर, वेटरंस इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एके दीक्षित की अगुवाई में गांधी नगर तिराहे पर पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही लोगों से चाइना निर्मित सामान का बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर आक्रोश का प्रदर्शन किया। साथ ही चीन निर्मित सामग्री का बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र बहादुर सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, रामनरेश यादव, अनिल कुमार शुक्ला, मिस्बाहुद्दीन, श्यामलाल, ज्योत्सना गोयल, रामसहाय भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed