फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bjp should Give an account of the temple donations

मंदिर चंदे का हिसाब दें भाजपा- आजम खां

Fri, 18 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 18 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bjp should Give an account of the temple donations

उन्नाव। अयोध्या में मंदिर तो बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ प्रोपोगंडा मचा रही है। बीजेपी पहले मंदिर के नाम पर लिए गए करोडों रुपये के चंदे का हिसाब दे। फिर इस पर राजनीति करे। यह कहना है संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां का। वह गुरुवार को शहर के ईदगाह निवासी अपने रिश्तेदार तनवीर अहमद खां के यहां आयोजित कार्यक्रम में आए थे। इसके बाद उन्होंने सपा नेता मनीषा दीपक के आवास भी गए।

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि बीफ के नाम पर राजनीति कर रही बीजेपी ने विश्व के सबसे बड़े बीफ एक्सपोर्टर से दो सौ करोड़ रुपये का चंदा लिया है। वह इसका भी हिसाब दे। भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए मंदिर को बार-बार मुद्दा बनाती है। जबकि अयोध्या में मंदिर तो बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गाय हो या कोई और पशु उसकी हत्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गंगा सफाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोग पहले यह बताएं कि आखिर गंगा कब तक साफ होगी। सालभर में तो कुछ हुआ नहीं बाकि चार साल में क्या करेंगे, यह वक्त बताएगा। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सपा पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed