फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp leader becomes murga against police not hearing problem

जब एसपी दफ्तर में खुद मुर्गा बन गए भाजपा नेता

Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
bjp leader becomes murga against police  not hearing problem
उन्नाव। एक तरफ प्रदेश सरकार अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही है, दूसरी तरफ भाजपा नेता ही घर पर कब्जा होने के बाद खेत में रहने पर मजबूर हैं। उन्होंने पुलिस से लेकर समाधान दिवस तक में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर सोमवार को भाजपा नेता ने एसपी दफ्तर में मुर्गा बनकर विरोध जताया। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने समस्या के निस्तारण के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

मौरावां के हिलौली क्षेत्र के जगदेईखेड़ा मजरे हरदी निवासी जयपाल कुशवाहा भाजपा सेक्टर संयोजक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चाचा ने बंटवारे में मिली आबादी की जमीन पर बने घर के बाहर दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया और उन्हें भगा दिया। उन्होंने एक सप्ताह पहले तहसील दिवस और शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत की।
विज्ञापन

राजस्व टीम व पुलिस ने एक दूसरे को जिम्मेदार बताकर टरका दिया। कार्रवाई न होने से आहत जयपाल सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचे और गेट पर मुर्गा बन गए। ये देखकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें उठाया और समस्या सुनने के बाद एसपी दिनेश त्रिपाठी से मिलवाया। एसपी ने उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। बताया कि जमीन आबादी की है। समाधान के लिए राजस्व व पुलिस की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed