फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   birthday of atalbihari

भारत रत्न ‘अटल’ के लिए ईश्वर से मांगी शतायु

Thu, 25 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
birthday of atalbihari
उन्नाव। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के 90वें जन्मदिवस पर जिले के भाजपाइयों ने जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर केक काटे और मिठाई बांटी।
विज्ञापन


इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर फल व चाय का वितरण किया। सांसद व विधायक ने मंदिरों में पहुंचकर हवन किया और गरीबों को कंबल बांटे।

शहर के हनुमान मंदिर में आयोजित हवन में जिले के सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, सभासद अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, संदीप निगम ने हवन में आहूति देकर पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


सभी ने मंदिर परिसर में मौजूद गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। इसके बाद सांसद साक्षी महाराज व विधायक पंकज गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ताआें ने सफाई अभियान के तहत मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। इस दौरान संजय ऐडी, अनूप त्रिवेदी, विपिन शुक्ला, ब्रजेश अवस्थी, शिशिर अस्थाना, अनुज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भाजपा कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष की ओर से भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पूर्व विधायक कृपा शंकर सिंह, सुंदरलाल लोधी, विपिन गुप्ता, संजय शुक्ला, सरोज सिंह, अजीत निगम, मनोज निगम, शशि गुप्ता, देशराज रावत आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव त्रिवेदी ने संकरपुर सराय में गोष्ठी आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed