फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   birtaniversary of chandrashekhar azad

चंद्रशेखर आजाद के नाम से जाना जाएगा पक्षी विहार

Thu, 08 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 08 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
birtaniversary of chandrashekhar azad
अचलगंज। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 109वीं जयंती पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली बदरका में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जंतु व उद्यान राज्यमंत्री शिवप्रताप यादव ने नवाबगंज पक्षी विहार का नाम चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द इस दिशा में काम कराया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा ने कहा कि आज के नौजवानों को अमर शहीद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नन्ही बच्ची द्वारा हुए आल्हा गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक ट्रस्ट समिति द्वारा आजाद की 109वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहले दोनों राज्यमंत्रियों, सांसद साक्षी महाराज, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और पंकज गुप्ता, विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा ने कहा आजाद ने अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए जो कुर्बानी दी, उसे हम सब कभी भुला नहीं सकते। यह सौभाग्य है कि ट्रस्ट के लोग प्रतिवर्ष उनके नाम पर मेला लगाकर उन्हें याद करते हैं। सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरिसाक्षी महराज ने आजाद के बताए गए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी भीख में नहीं मिली है।

इसके लिए आजाद जैसे वीर सपूतों ने अपना लहू बहाया है। उनके दम पर हम सभी आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसके बाद जंतु व उद्यान राज्यमंत्री शिवप्रताप यादव ने चंद्रशेखर आजाद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए घोषणा की कि नवाबगंज स्थित पक्षी विहार का नाम चंद्रशेखर आजाद के नाम पर होगा।

चंद्रशेखर जैसे भारत माता के सच्चे सपूत ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनके इस बलिदान को देशवासी कभी नहीं भूल सकेंगे। विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने आजाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद के नाम से जनपद को पहचान मिली है।

क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि देश की आजादी में लहू बहाने वालों में उन्नाव जनपद अग्रणी रहा है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति मुन्ना सिंह ने नन्ही आल्हा गायिका नेहा गौतम को शिक्षा के लिए गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बच्ची की देखरेख उनके द्वारा की जाएगी।


इसके अलावा पूर्व सांसद देवीबक्स सिंह, पुरवा विधायक उदयराज यादव, बारएसोएिशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला, पूर्व प्रमुख शिवाकांत शुक्ला, ललित मिश्रा, शिक्षाविद कमलाशंकर अवस्थी, हरिसहांय मिश्र, डॉ. अरुण देव द्विवेदी, सोनी सिंह परिहार, कृष्णपाल सिंह यादव, दिलीप यादव, शैलजाशरण शुक्ला, बालेंद्र प्रताप सिंह, शंभू शुक्ला, अमित शुक्ला, पूर्व एमएलसी रंजीत सिंह,  आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद तथा संचालन शारदा प्रसाद शुक्ला एवं आभार प्रकट ट्रस्ट सचिव राजेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed