{"_id":"5fe769dd8ebc3e3d4575008b","slug":"bike-rider-opened-fire-on-the-farmer-injured-unnao-news-knp6023056179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने किसान पर किया फायर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने किसान पर किया फायर, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। बाजार से घर जा रहे बाइक सवार किसान पर दो युवकों ने रास्ते में फायर कर दिया। सिर व चेहरे में छर्रे लगे हैं। घायल को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
चहलहा गांव निवासी किसान बबलू यादव (32) पुत्र रामजीवन शनिवार को बांगरमऊ कस्बा खरीदारी करने आया था। रात 8 बजे घर जाते समय बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर गांव से एक किमी पहले बाइक सवार दो युवक उस पर फायर करते हुए निकल गए। बबलू के सिर व चेहरे पर छर्रे लगे हैं। सूचना पर बहन वंदना ने उसे बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। वंदना के मुताबिक उसके पति की मौत के बाद ससुराल वालों से संपत्ति को लेकर मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसी खुसन्नस में ससुराल पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।