फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike collided with divider, one killed, another injured

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

Sun, 09 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, one killed, another injured
सोनिक(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हेलमेट न लगा होने से बाइक चला रहे सफ ीपुर कस्बा निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ पीछे बैठा साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सफ ीपुर कस्बा निवासी विकास विकास यादव (25) पुत्र प्रकाश यादव मोहल्ले के रहने वाले शमीम के साथ शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे करीब बाइक से लखनऊ से उन्नाव की ओर आ रहा था। दही चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से बाइक चला रहे विकास की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त शमीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शमीम को जिला अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण सरोज ने बताया कि मृतक और घायल के पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

तीन माह पहले मां की हुई थी कोरोना से मौत
उन्नाव। सड़क हादसे में मृत विकास यादव मुंबई में रहकर एक फैक्टरी में नौकरी करता था। तीन माह पूर्व वह घर आया था। घर आने के कुछ दिन बाद ही उसकी मां की कोरोना से मौत हो गई थी। शनिवार को वह साथी शमीम के साथ नशे की हालत में बाइक से उन्नाव जाने के लिए निकला था। उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed