फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bighapur connected with Rae Bareli district, increased vigilance on Maurawan border

रायबरेली जिले से जुड़ी बीघापुर, मौरावां सीमा पर बढ़ी सतर्कता

Thu, 23 Apr 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bighapur connected with Rae Bareli district, increased vigilance on Maurawan border
मौरावां/बीघापुर(उन्नाव)। रायबरेली जिले में कोरोना संक्रमितों के संख्या बढ़ते ही जिले की पुलिस ने सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी है। मौैरावां के कूटीखेड़ा नहर पुल और बीघापुर में रायबरेली मार्ग पर पुलिस ने आवागमन कर रहे लोगों को आवश्यक कार्य न होने पर लौटा रही है। सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से उन्नाव जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार को थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने रायबरेली जिले को जोड़ने वाले मार्गों और हिलौली के कूटीखेड़ा पुल पर सतर्कता और बढ़ा दी। सिर्फ खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को ही आने-जाने दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी से अपील करते हुए लॉकडाउन के पालन करने पर जोर दिया। सभी से घर में ही रहने की अपील की। लोगों को बताया कि बछरावां रेडजोन घोषित है। इसलिए कोई भी उस क्षेत्र में न जाए और वहां से आने वालों की तत्काल पुलिस को जानकारी दें ताकि उन्हें क्वारंटीन कराया जा सके। बीघापुर, बारासगवर सहित अन्य थानों की पुलिस भी सीमा पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed