फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bhavana got third place in the state

भावना को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान

Mon, 18 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
bhavana got third place in the state
उन्नाव। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष फिर छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया। त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की इंटरमीडिएट की छात्रा भावना सिंह ने 96.6 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, इसी स्कूल की छात्रा पूर्णिमा सिंह ने हाईस्कूल में 94.3 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। हाईस्कूल में जिले में दूसरा स्थान एसवीएम इंटर कालेज के छात्र सचिन बाजपेई का रहा। सचिन ने 93.7 फीसदी अंक पाए।
विज्ञापन


वहीं, इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान भी त्रिवेणी काशी कालेज का रहा। यहां की छात्रा प्राची सिंह ने 96.2 फीसदी अंक पाए। इंटरमीडिएट में तीसरे स्थान पर चंद्रिका देवी इंटर कालेज तनगापुर की छात्रा अचिन्त्या सिंह व केशव हरिराम सरस्वती इंटर कालेज की छात्रा हिमांशी द्विवेदी रहीं। इन छात्राओं ने 96 फीसदी अंक पाकर माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12.30 बजे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होने से कुछ देर पहले ही इंटरनेट कैफे व विद्यालयों में बच्चों की भीड़ लग गई। लगभग एक बजे जैसे ही रिजल्ट आउट हुआ बच्चों के चेहरे पर खुशी भी बढ़ती गई। दोपहर डेढ़ बजे तक दोनों ही कक्षाओं का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। टापटेन में आए बच्चे खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे के गले मिल बधाई भी दी। पूरे वर्ष की पढ़ाई का परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं सत्रह किलोमीटर दूर से विद्यालय आए और टीचरों के साथ बैठकर अपना परीक्षा परिणाम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed