फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Being openly clay mining

खुलेआम हो रहा खनन

Thu, 19 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 19 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Being openly clay mining
उन्नाव। प्रदेश में मिट्टी और बालू के खनन पर प्रतिबंध भले ही लगा हो मगर उन्नाव में गोरखधंधा बिना रोक-टोक जारी है। प्रतिबंध के बाद दाम आसमान पर पहुंचने से मिट्टी खनन का धंधा सोना उगल रहा है।
विज्ञापन


कोई ग्राम समाज की जमीन को तालाब बना रहा है तो कोई खनन परमिट की शर्तों को अनदेखा कर निर्धारित गहराई से अधिक खनन करा रहा है। हैरानी की बात यह है कि खनन और राजस्व विभाग इसे अनदेखा किए हैं।
विज्ञापन


हालत यह है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे शहर के आसपास सिंघूपुर, हुसैन नगर, इब्राहिमाबाद, गलगलहा, मगरवारा, सहजनी, बंथर, मसवासी, थाना, पुरवा समेत दर्जनों गावों में मिट्टी और शारदा नहर की ब्रांचो में बालू का खनन जोरों पर है।  जिले के सिकंदपुर सरोसी, बिछिया, मियागंज, फतेहपुर चौरासी, हसनगंज, नवाबगंज, सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक में खनन जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की माने तो प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक बालू और मिट्टी का खनन होता है। सूत्र बताते हैं कि राजस्व और खनन विभाग की हिस्सेदारी तय होने के कारण प्रतिबंध का आदेश प्रभावी नहीं हो रहा।

 राजस्व विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह कारोबार कराने वाले लोग संबंधित विभागों से हिस्सेदारी तय कर लेते हैं। इसकी एवज में वह खुलेआम हो रहे खनन को अनदेखा किए रहते हैं। सदर तहसील के एक लेखपाल ने बताया कि मिट्टी खनन बडे़ ठेकेदार और नेताओं के कारखास लोग करा रहे हैं।


खनन निरीक्षक बोले सूचना दो तो करें कार्रवाई

उन्नाव। खनन निरीक्षक आशीष कुमार ने अवैध खनन होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं खनन हो रहा है तो इसकी सूचना दो तुरंत कार्रवाई होगी। उनके मुताबिक जब भी सूचना मिलती है तो छापा मारा जाता है और उन्होंने बताया कि जिले में लखनऊ कानपुर हाईवे पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज और आगरा एक्सप्रेस वे के लिए ही खनन की अनुमति दी गई है। बताया कि इसके अलावा अगर कहीं खनन होते पकड़ा जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed