{"_id":"58b4e0e415bc005f278fb64639a84218","slug":"beautification-of-the-fort-will-satn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातन के किले का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातन के किले का होगा सौंदर्यीकरण
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत में अब तक जो व्यवस्था रही है, उसमें बदलाव कर पारदर्शिता लाई जाएगी। विकास के कार्य सभी क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुरूप कराए जाएंगे, इसमें कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा।
यह बात ग्राम सचानकोट ऐतिहासिक टीले पर जनसभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर ने कही। कहा कि अब जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने महाराजा सातन पासी को एक वीर योद्धा बताते हुए कहा कि मैं जब इस क्षेत्र का विधायक था, तब इस ऐतिहासिक किले का सौंदर्यीकरण कराना चाहता था, उस समय बसपा की सरकार थी। इसलिए इसे पूरा नहीं कर सका था। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही जिला पंचायत के माध्यम से इस ऐतिहासिक किले का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
सभा को क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष रणंजय सिंह उर्फ मोनू सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव संदीप बाजपेयी, पुष्पेंद्र सिंह यादव, रविंद्र सिंह व सतीश कुमार हरीश ने संबोधित किया। इसके पूर्व टीले पर ही स्थित चैना देवी मंदिर पर जिला पंचायत सदस्य राजरानी द्वारा कराए गए हवन, पूजन एवं भंडारे में भी विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने भाग लिया।
कार्यक्रम आयोजक रमेश रावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गुडडू सिंह, सरला, गुड़िया, राकेश सिंह, अजय, उमाशंकर, बीके रावत, बबलू पासी व प्रेम पासी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।