{"_id":"141af8ab01d8ccb2a1d2c52652d7fd56","slug":"be-cautious-of-miscreants-in-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार में उपद्रवियों से सतर्क रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार में उपद्रवियों से सतर्क रहें
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारावफात पर सभी लोग सतर्क रहें। कोई भी अराजकतत्व खलल डालने का प्रयास करें तो तत्काल सूचना दें। चाहे वह कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह बात एसडीएम जसजीत कौर ने सदर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में कही। इस मौके पर लोगों ने जिले की परंपरा के अनुसार मिलजुल कर त्योहार मनाने की बात कही। साथ ही बिजली, पानी और जुलूस के रास्तों की मरम्मत की मांग की। जिस पर एसडीएम मातहतों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक में भूरे मियां, मोहम्मद अहमद आदि ने एसडीएम जसजीत कौर और सीओ आरके सिंह को बताया कि मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर गुरुवार शाम को रोशनी और शुक्रवार को जुलूस निकाला जाएगा। रोशनी के दिन जिले को विद्युत कौटती से मुक्त रखा जाए। इसके अलावा गंदे जानवरों कों बंद कराया जाए।
विज्ञापन
जुलूस के रास्तों के गड्ढ़े भरवाए जाएं। एसडीएम ने बैठक में मौजद नगर पालिका व विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
इस मौके पर हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार निगम ने कहा कि जिले की परंपरा रही है कि हिंदू-मुस्लिम मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं उन्होंने कहा कि हमारी यह परंपरा हमेशा कायम रहेगी। सीओ सिटी ने कहा कि आपराधिक तत्वों से होशियार रहें व पहचान में आने पर तुरंत जानकारी दे।