{"_id":"5ec7f70e8ebc3e908f6871d4","slug":"bdo-and-orhar-panchayat-adhikari-in-unnao-unnao-news-knp5614766132","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः बीडीओ बिछिया व ओरहर पंचायत सचिव से किया स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः बीडीओ बिछिया व ओरहर पंचायत सचिव से किया स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
बिछिया के ओरहर स्थित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
- फोटो : UNNAO
बिछिया में ओरहर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे डीएम को खामियां मिलने पर नाराज हो गए। उन्होंने मामले में पंचायत सचिव को फटकार लर्गाई। साथ ही बीडीओ को भी निशाने पर लिया। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर दोनों से स्पष्टीकरण तलब करने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर शुक्रवार दोपहर ओरहर ग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां पर क्वारंटीन किए गए प्रवासियों से भोजन की जानकारी ली। पता चला कि 9 प्रवासी हैं जो अपने घर से खाना मंगाकर खा रहे हैं। इस पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने बीडीओ बिछिया चंद्रशेखर से गांव में आने वाले प्रवासियों व निगरानी समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली।
विद्यालय के पास में जल निगम द्वारा निर्मित पानी की टंकी का जायजा लिया। पता चला कि अभी तक संबंधित विभाग ने टंकी को हैंडओवर नहीं किया है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम गांव के अंदर गए। जहां गंदगी देख असंतोष जताया।
विज्ञापन
प्रधान पति से निगरानी समिति के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर डीएम ने सचिव शशीकांत अवस्थी के कार्यों से संतुष्ट न होने तथा खंड विकास अधिकारी का सुपरविजन संतोषजनक न मिलने पर दोनों से स्पष्टीकरण तलब करने और वार्षिक प्रविष्टि देने के आदेश सीडीओ को दिए।