फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BDC election candidate killed in revenge knife

चुनावी रंजिश में बीडीसी प्रत्याशी को मारा चाकू

Mon, 26 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 26 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
BDC election candidate killed in revenge knife

थाना गंगाघाट अंतर्गत रजुआखेड़ा निवासी एक बीडीसी प्रत्याशी को चुनावी रंजिश के चलते चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया गया। इसकी शिकायत बीडीसी प्रत्याशी ने थाना गंगाघाट में की है। वहीं युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


 
रजुआखेड़ा निवासी अजय ने बताया कि उनके चचेरे भाई हरिचंद्र पुत्र स्व. देवीदीन, जो कि यहीं से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं, की विकास पुत्र संतोष से चुनावी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन



बताया कि हरिश्चंद्र बीती रात अपने पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदाताओं से वोट मांग रहा था। तभी विकास आ गया और बिना किसी बात के गालीगलौज कर चुनाव प्रचार बंद करने को कहा। हरिश्चंद्र ने विरोध किया तो विकास ने चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसकी शिकायत उसने थाना गंगाघाट में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed