{"_id":"6283e9d6a55025625c66a472","slug":"barish-pareshani-garmi-unnao-news-knp6973510167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश ने किया बेहाल, तीन दिन बाद राहत की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश ने किया बेहाल, तीन दिन बाद राहत की आस
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाते समय मस्ती करते बच्चे। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पश्चिम की गर्म हवा का कहर थम नहीं रहा है। भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल है। हालांकि न्यूनतम पारा कम होने से रात में थोड़ी राहत रही। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार सुबह से ही लू चलने लगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री लुढ़ककर 23 पर आ गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ अजय मिश्र ने बताया कि 21 मई से आंधी आने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत की उम्मीद है।
उत्तराखंड में बदली होने से मैदानी भागों में मौसम बदलने की उम्मीद है। तीन दिन बाद तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलेगी। इस बार जून के पहले सप्ताह से तपिश का चरम खत्म हो जाएगा। इसके बाद मानसून आने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
- जेपी गुप्ता निदेशक मौसम विभाग