फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bar president at the end of the term game

बार अध्यक्ष ने कार्यकाल के अंतिम दिनों में खेल

Fri, 27 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 27 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
bar president at the end of the term game

 उन्नाव। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की समाप्ति के पहले कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए 20 चेंबरों के लिए पड़ी भूमि का आवंटन कर दिया। उन्होंने इन सभी आवंटियों को बार के खाते में 22-22 हजार रुपये जमा कराने की बात भी कही है।

विज्ञापन


इस आवंटन प्रक्रिया को गलत बताते हुए महामंत्री समेत अन्य अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है और वह लोग इन आवंटनों को रद करने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में अध्यक्ष ने इस फैसले पर अडिग रहने की बात कही है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष सतीश शुक्ला की मानें तो उन्होंने उन्हीं लोगों को चेंबर आवंटित किए हैं जिन्होंने आवेदन किए थे और इनसे मिलने वाली धनराशि को सीधे एसोसिएशन के खाते में जमा करने के लिए सभी आवंटियों को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महामंत्री को विरोधी खेमेे का बताते हुए कहा कि वह इन आवंटनों को रद करने की मांग कर रहे हैं जबकि इनमें से एक चेंबर उन्हें भी एलाट किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कई सदस्यों को भी चेंबर दिए गए हैं। वहीं इन आवंटनों को गलत बताते हुए महामंत्री विजय कुमार तिवारी ने इसका जमकर विरोध किया और इन्हें रद्द के लिए सदन की बैठक बुला ली है।


महामंत्री ने कहा कि अध्यक्ष को स्वयं ही किसी भी आवंटन को करने का अधिकार प्राप्त नहीं होता है। इसके लिए कार्यकारिणी की बैठक की आवश्यकता होती है। अध्यक्ष ने बिना किसी की सलाह के ही यह आवंटन किए हैं इसलिए वह इन्हें रद करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed