फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bandhuhar full water

बंधूहार मोहल्ले में नारकीय जीवन जी रहे लोग

Mon, 09 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 09 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bandhuhar full water
उन्नाव। बन्धूहार के बाशिंदे नारकीय जीवन जी रहे हैं। बारिश का मौसम न होने के बाद भी इस मोहल्ले में भीषण जलभराव है। मकानों के बीच में गंदा पानी भरा हुआ है। लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


बन्धूहार में लंबे समय से पानी भरा है। गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पैदल जाने वाले लोग दो जोड़ी कपड़े लेकर घर से निकलते हैं। एक जोड़ी पहनकर गंगा पानी मंझाते हैं। सड़क पर आने पर दूसरे कपड़े पहनकर काम धंधे व कार्यालयों में जाते हैं।
विज्ञापन


बच्चों का भी यही हाल है। कई लोगों ने तो अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। लंबे समय से भरे इस पानी में मच्छरों की भरमार हो गई है। लोगों का कहना है कि अब मोहल्ले में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। समस्या जानकर भी अधिकारी इस ओर से अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि बन्धूहार मोहल्ले में जलभराव की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा। सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed