{"_id":"5c0d164c2c9ecbaa85e299f04e953be7","slug":"badmashon-ka-attack-return-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का धावा, जवाबी फायरिंग पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों का धावा, जवाबी फायरिंग पर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 21 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारासगवर। थानाक्षेत्र के सगवर गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने एक अनिवासी भारतीय के घर धावा बोलकर पहली मंजिल पर सो रहे दंपति का कमरा बाहर से बंद कर दिया। आसपास के मकानों में छत पर सो रहे लोगों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। सूचना के एक घंटे बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तबतक बदमाश भाग चुके थे। सीओ ने भी जांच-पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक आसपास कोई बारात रही होगी आतिशबाजी होने पर ग्रामीणों को शक हुआ होगा।
विज्ञापन
सगवर गांव निवासी दामोदर विमल कुवैत में रहते हैं। उनका वहां बड़ा कारोबार है। घर पर उनकी पत्नी, दो बेटे रहते हैं। बुधवार रात करीब बारह बजे पांच-छह बदमाशों ने दामोदर के घर धावा बोला। कुछ दिन पहले मायके आई बेटी नीलम और दामाद सचिन मकान की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया लूटपाट के इरादे से घर में जाने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान आसपास अपनी छतों पर सो रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसपर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। जवाब में ग्रामीणों ने भी की फायरिंग की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को दो किमी की दूरी तय करने में करीब एक घंटे का समय लग गया। सूचना पर सीओ बीघापुर गोपीनाथ सोनी, बिहार और बीघापुर पुलिस भी रात में ही गांव पहुंची। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाशों ने फायरिंग की और सुबह कारतूस के दो खोखे भी मिले हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक सप्ताह पहले इसी गांव में एक अनिवासी भारतीय के घर हुई लाखों की चोरी हुई थी। तब से ग्रामीण दहशत में हैं। सीओ बीघापुर ने बताया कि रात में अच्छे से देखा गया था। उन्होंने ने बताया कि किसी बारात में आतिशबाजी हो रही होगी इसी से लोगों को शक हुआ होगा।