{"_id":"5cdb1190bdec22076759ec35","slug":"baby-girl-in-superstition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास में गई बच्ची की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास में गई बच्ची की जान
Wed, 15 May 2019 12:35 AM IST
संतोष भदौरिया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Wed, 15 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Child Kidnapping
- फोटो : Brandsynario
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से पीड़ित बच्ची की झाड़फूंक करने के बाद मौत हो गई। मृतका के घरवालों ने ओझा पर गलत झाड़फूंक करने से बच्ची की मौत होने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने झाड़फूंक करने वाले को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवगांव निवासी इंद्र कुमार की तीन वर्षीय बेटी शालनी को निमोनिया बुखार था। जिसका इलाज गांव के ही एक झोलाछाप से कई दिनों से चल रहा था। सुधार न होने पर लोगों ने झाड़फूंक कराने की सलाह दी। इस पर इंद्रकुमार बेटी को गांव में झाड़फूंक करने वाले के पास लेकर गया। उसने बच्ची का झाड़फूंक की और फिर घर ले जाने को कहा। मंगलवार सुबह घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
इसे बच्ची के घरवाले आक्रोशित हो गए और गलत झाड़फूंक करने से बच्ची की मौत होने का आरोप लगाते हुए ओझा मातादीन की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और ओझा को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पिता इंद्र कुमार ने बताया कि इलाज कर रहे झोलाछाप ने बच्ची को निमोनिया होने की जानकारी दी थी। एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि झाड़फूंक करने वाले को ओझा मातादीन को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।