फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   B.Tech student committed suicide in unnao

उन्नाव: बीटेक छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, फरक्का एक्सप्रेस आती देख पटरी पर रख दिया सिर

Mon, 09 Aug 2021 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Aug 2021 12:15 AM IST
सार

स्टेशन मास्टर की सूचना पर सदर औरगंगाघाट कोतवाली पुलिस पहुंची। एक चरवाहे ने पुलिस को बताया कि युवक साइकिल से आया और कानपुर से आ रही ट्रेन को देखकर पटरी पर लेट गया। जब तक वह शोर मचाता, ट्रेन की चपेट में आकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

विज्ञापन
B.Tech student committed suicide in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉकडाउन के बाद से घर पर रह रहे बीटेक के छात्र ने पढ़ाई से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। सोशल मीडिया के जरिए पुलिस ने पहचान कराई तो इकलौते बेटे का शव देख परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर 23 वर्षीय युवक का शव मिला उसका सिर धड़ से अलग था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर सदर औरगंगाघाट कोतवाली पुलिस पहुंची। एक चरवाहे ने पुलिस को बताया कि युवक साइकिल से आया और कानपुर से आ रही ट्रेन को देखकर पटरी पर लेट गया।
विज्ञापन


जब तक वह शोर मचाता, ट्रेन की चपेट में आकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया। पहचान न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल की। देर शाम गंगाघाट थाना क्षेत्र के महेशखेड़ा मजरे पीपरखेड़ा निवासी कृष्ण कुमार यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान बेटे आनंद यादव के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के अनुसार आनंद उनका इकलौता बेटा था। वह मेरठ के सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। लॉकडाउन के चलते वह वह घर पर ही था। बताया कि आनंद अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ दिनों से परेशान रह रहा था।


रविवार दोपहर वह बाल कटवाने की बात कहकर साइकिल से घर से निकला था। बेटे आनंद यादव की मौत से मां कृष्ण कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि युवक ने फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के सामने सिर रखकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed