{"_id":"7bc082aaa07257425833bb905b1e61ea","slug":"awras-many-villages-without-electricity-rural-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरास में कई गांवों की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरास में कई गांवों की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में दो दिन पहले चोर तीन खंभों का 600 मीटर तार काट ले गए। इसके कारण कस्बे के साथ ही कई गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विभागीय अधिकारी को दी लेकिन इसके बाद भी तीनों पोल में नए तार नहीं खींचे जा सके। इससे लोग गर्मी में बिजली संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं।
दो दिन पहले औरास कस्बे से संबद्ध 11 हजार केवी लाइन के तीन खंभों का करीब 600 मीटर तार काट ले गए। इससे क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात को बिजली गुल होने पर ग्रामीणों ने इसे रुटीन कटौती समझा। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब बिजली के तीन खंभों से तार गायब देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई ।
इसके बाद ग्रामीणों नेेे विभागीय अधिकारियों को बिजली के तीन पोलों से करीब 600 मीटर तार काटे जाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बिजली के तार चोरी की घटना की तहरीर देेने के लिए कहा। तार चोरी की घटना के घटना के दो दिन बाद भी विभाग ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
बिजली के तीनों पोल के तार अभी तक नहीं खींचे जा सके हैं। इससे बिजली आपूर्ति बहाल न होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तीनों पोलों से नए तार खिंचवा कर बिजली की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।