फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Aware of the rally and street theater

रैली और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Sun, 12 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 12 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Aware of the rally and street theater

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल से जन जागरूकता

विज्ञापन
रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ डॉ. गीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ डॉ. गीता यादव ने कहा कि जनहित के कार्यक्रमों में जन-जन की भागीदारी के लिए व्यापक जागरूकता का वातावरण बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए।

 जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. मनोज कुमार ने कहा कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है।

इसमें स्वास्थ्य सेवाओं सहित प्रदर्शनी समयांतर विधियों की सामग्री के साथ सेवा कॉपर टी, माला एन, इमरजेंसी पिल्स, निरोध आदि के स्टाल और परामर्श की पूरी व्यवस्था की गई है। मेलों में विशेष नसबंदी शिविर लगाया गया है। 15 जुलाई को जिला चिकित्सालय प्रांगण में स्वास्थ्य मेला भी लगाया जाएगा।

बाबादीन मिश्र सांस्कृतिक पार्टी के कलाकारों के माध्यम से मुख्य थीम, सुखी एवं खुशहाल परिवार का मंत्र, दो बच्चों में तीन साल का अंतर के संदेशों से लोगों को जागरूक किया गया। एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. आरके गौतम, डॉ. एके रावत, के अलावा मुख्य सेविकाओं में तस्नीम अख्तर, उमा शुक्ला, कमला गौड़, अर्चना तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed