फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ATM card cloner arrested in Unnao by fleeing SIT

एसआईटी को गच्चा देकर भागे उन्नाव में गिरफ्तार एटीएम कार्ड क्लोनर

Mon, 21 Oct 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ATM card cloner arrested in Unnao by fleeing SIT
केरल गई एसआईटी को गच्चा देकर भागने वाले आरोपियों में काली टीशर्ट में अब्दुल रैफद व लाल टीशर्ट में - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एटीएम में स्कीमर लगाकर कार्ड की क्लोनिंग कर बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले दो अभियुक्तों के जरिये गिरोह तक पहुंचने की उम्मीद से केरल गई लखनऊ की एसआईटी उन दोनों को भी कब्जे में नहीं रख पाई। केरल में दोनों अभियुक्त एसआईटी को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन

शहर में सदर कोतवाली के गदनखेड़ा चौराहा पर चार अक्तूबर की रात काले रंग की कार में सवार पांच संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा था। जांच में उन चारों के केरल निवासी होने और एटीएम में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के कार्ड हैक करके बैंक खातों से रकम उड़ाने की चालबाजी का पता चला।
विज्ञापन

संकेत मिले कि अंतरराज्यीय गिरोह की शक्ल में ये शातिर कई प्रदेश और कई जिलों में वारदातें कर चुके हैं। मामले की गंभीरता समझते हुए एसपी एमपी वर्मा ने लखनऊ रेंज के आईजी एसके भगत को जानकारी दी। गिरोह तक पहुंचने के लिए आईजी ने मामला एसआईटी (विशेष जांच दल) के हवाले कर दिया। लखनऊ के एसपी क्राइम दिनेश कुमार पुरी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम जांच में लगी। उन्नाव जेल में मौजूद पांचों अभियुक्तों में से केरल के जिला कासरगोड़ के कनालाड गांव निवासी आरोपी अब्दुल रहमान व यहीं के अब्दुल रैफद को एसआईटी ने 16 अक्तूबर को रिमांड पर लेकर केरल का रुख किया था। दोनों के केरल में हथकड़ी समेत भाग जाने की जानकारी मिली है। चर्चा है कि एसआईटी दोनों के साथ होटल में रुकी थी, वहीं से दोनों निकल भागे। इस जानकारी से पुलिस में हड़कंप है। मामले पर कुछ भी बोलने से पुलिस वाले बच रहे हैं। काफी पूछने पर एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि केरल में दोनों के भागने की सूचना मिली है। एसआईटी केरल पुलिस की मदद से तलाश में लगी है। लखनऊ के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल पुलिस के इनकार पर ले गए थे होटल
कासरगोड़ थाना पुलिस ने अपने यहां रखने से किया था इनकार
उन्नाव। एटीएम कार्ड क्लोनर गिरोह के दो सदस्यों के फरार हो जाने से हड़कंप में आई पुलिस अगला कदम तय नहीं कर पा रही है। एसआईटी और स्थानीय पुलिस के बीच इशारों में संवाद चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि केरल में मौजूद एसआईटी सदस्यों से पता चला है कि केरल के थाना कासरगोड़ पहुंच कर एसआईटी ने अभियुक्तों को लॉकअप में रखने का अनुरोध किया था। केरल पुलिस के इससे इन्कार पर होटल ले जाना पड़ा। इसी बीच होटल से दोनों मय हथकड़ी भाग गए।
सात दिन का रिमांड मंजूर होने से फिलहाल पुलिस के सामने अदालत को लेकर भी चुनौती है। सवाल उठ रहा है कि जेल से निकाल कर केरल ले जाए गए अभियुक्तों के रिमांड अवधि तक पकड़ में न आने पर पुलिस अदालत को क्या जवाब देगी।

कासरगोड़ थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट
उन्नाव। केरल में एसआईटी के साथ उन्नाव की सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सुधीर पांडेय, उपनिरीक्षक अनिल यादव, कांस्टेबल संतोष, कांस्टेबल रामकेशव व कांस्टेबल संदीप पाल भी मौजूद हैं। टीम के प्रभारी निरीक्षक सुधीर चंद्र पांडेय ने कासरगोड़ थाने में भागे आरोपी अब्दुल रैफद व अब्दुल रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहां के आईजी के निर्देश पर कासरगोड़ पुलिस की मदद से टीम वहीं पर आरोपियों को तलाश कर रही है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed