फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   at workshop typical mathmatical tricks given

गुणा, भाग, वर्ग, घनमूल के आसान तरीके बताए

Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
at  workshop typical mathmatical tricks given
workshop - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंग्रेजी व हिंदी व्याकरण कार्यशाला का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर पूरन नगर में किया गया। आयोजकों ने छात्र-छात्राओं को गुणा, भाग, वर्ग, घनमूल की आसान विधियों की जानकारी दी। कार्यशाला में अलीगढ़ से आए यशभान सिंह तोमर ने अंग्रेजी व्याकरण पर चर्चा करते हुए बच्चों को बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में सारा ज्ञान मौखिक रूप से चलता आया है। उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी व्याकरण के अलावा तीनों टेंसों से आगे बढ़कर छह प्रकार के वाक्यों को बताया। इतना ही नहीं कई व्याकरण संबंधी कई ऐसी बातें बताई जिनकी जानकारी बच्चों को नहीं थी। पैंतालिस मिनट चली अंग्रेजी व्याकरण की कार्यशाला में गूढ़ बातें समझी।  वैदिक गणित की चली एक घंटे की कार्यशाला में कानपुर से आईं वैदिक गणित की जानकार हर्षिता त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि वैदिक गणित बिना कागज, पेन, कल्क्यूलेटर के प्रयोग से बड़ी से बड़ी गणनाएं अंगुलियों के सहारे की जा सकती हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुणा, भाग, वर्ग, घनमूल की आसान विधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में संस्था के प्रांतीय संयोजक सुजीत कुंतल, व्यवस्थापिका रेनू शाक्य के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, रामप्रकाश दीक्षित व अन्य टीचरों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed