फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ashes and skeletons, dead relatives in the name of dead body

शव के नाम पर राख और कंकाल, बिलखे परिजन

Mon, 17 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ashes and skeletons, dead relatives in the name of dead body
बांगरमऊ वैन हादसे में मृतक हिमांशु के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार रात हुए हादसे में जिंदा जले वैन सवार सात बरातियों के शव को देखने व पहचाने के लिए सुबह से मृतकों के परिजन व रिश्तेदारों सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने लगे। शव के नाम पर सिर्फ कंकाल और राख दिखी तो लोग सिहर उठे। पुलिस की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद शवों की पहचान हुई। पोस्टमार्टम में डीएनए सैंपल भी लिया गया। वैन में आग लगने के कारणों की जांच के लिए एसपी ने एफएसओ को जांच सौंपी है। एसपी ने बताया कि घटना अचानक हुई है। अभी तक कोई तहरीर न मिलने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। डीएम ने बताया कि उप परिवहन आयुक्त ने घटना स्थल की जांच की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार हुए हादसे के बाद पुलिस ने देर रात सभी राख में लिपटे सभी कंकालों को रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। सोमवारसुबह शवों के पहचानने की कोशिशें शुरू हुईं। पुलिस ने सभी के परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में पहचान शुरू कराई। शव के नाम पर सिर्फ कंकाल और राख ही होने से घंटों मशक्कत के बाद शवों की शिनाख्त तय हो पाई। जैसे-तैसे पहचान तय होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे शवों को उनके परिजनों को दे दिया गया। इस दौरान मृतकों के परिजनों व रिश्तेदारों का करुण क्रंदन देख सभी की आंखों से आंसू छलकते रहे। इस दौरान पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के लोग भी मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान एहतियात के तौर पर डीएनए सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर एफएसओ शिवदरस प्रसाद ने घटना स्थल की जांच की और वैन में आग लगने की वजह जानने के लिए फोटो वैन व ट्रक के फोटो और स्पॉट चेक किए। एसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में जो बात सामने आई है उसके अनुसार वैन में तेज टक्कर लगने के बाद वैन की गैस किट की पाइप लाइन टूटने या निकलने से आग लग गई। उधर, ट्रक से टकराने के कारण वैन के दरवाजे जाम हो गए जिससे दम घुटने से वैन में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लपटों में जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बांगरमऊ की घटना सिर्फ एक्सीडेंट है। बताया कि उप परिवहन आयुक्त अनिल कुमार मिश्र ने घटनास्थल की जांच की है। बताया कि जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं उनकी तकनीकी जांच कराई जाती है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में इनकी हुई मौत
1-अंकित बाजपेयी (26) पुत्र बालकृष्ण, मोहल्ला खजुरिया बाग कल्याणी देवी उन्नाव।
2-खजान सिंह यादव (48) पुत्र कृपाशंकर मोहल्ला प्रयागनारायनखेड़ा कल्याणी देवी उन्नाव
3-अभिषेक तिवारी (28) पुत्र मनोज कुमार मोहल्ला जगन्नाथगंज कचौड़ी गली उन्नाव
4-हिमांशु मिश्रा (19) पुत्र रिंकू मिश्र मोहल्ला मोतीनगर उन्नाव
5-कल्लू उर्फ देवेश (42) पुत्र राजन शुक्ल निवासी शिवनगर, मूल निवासी मल्लपुर थाना कांठ जिला शाहजहांपुर
6-शम्भू अवस्थी (42) पुत्र लल्लू अवस्थी सिधौली मदनापुर जिला सीतापुर
7-अमित मिश्र (24) पुत्र देवेश मोहल्ला मोतीनगर उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed