फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   As soon as the ADG returned after giving instructions, Rs 1.50 lakh was looted.

Unnao News: हिदायत देकर एडीजी के लौटते ही हो गई 1.50 लाख की लूट

Wed, 24 Jul 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
As soon as the ADG returned after giving instructions, Rs 1.50 lakh was looted.
उन्नाव। दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक को पीटकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित का इलाज कराया और रिपोर्ट दर्ज की। घटना से करीब तीन घंटे पहले ही एडीजी अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की हिदायत देकर लौटे थे।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के हुलास खेड़ा निवासी शिवम राजपूत (22) सदर कोतवाली के बाबाखेड़ा के पास जनसेवा केंद्र चलता है। सोमवार रात 9:30 बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। गांव से करीब 400 मीटर पहले, सफेद रंग की दो अपाचे बाइकों पर सवार नकाबपोश छह बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट करने के बाद बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार, बैग में डेढ़ लाख रुपये, एटीएम व क्रेडिट कार्ड के अलावा जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

बदमाश अचलगंज की ओर गए। घटना की सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह, सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला व कोतवाली और अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित का पास के निजी अस्पताल में इलाज कराया। बयान लेने के बाद एएसपी ने तहरीर के आधार पर रात में ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सदर कोतवाली की दो टीमें और सर्विलांस व एसओजी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से करीब तीन घंटे पहले सोमवार शाम को ही एडीजी लखनऊ जोन एसपी सिरोड़कर ने पुलिस लाइन में विभागीय अधिकारियों के साथ कई घंटे बैठक कर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, लूट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, पुलिस गश्त और पीआरवी को सक्रिय रखने की हिदायत दी थी। उनके जाने के बाद बदमाशों ने लूट की वारदात करके पुलिस को चुनौती दी है।


बैंक ऑफ इंडिया की ले रखी फ्रेंचाइजी
पीड़ित शिवम राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक ऑफ इंडिया की फ्रेंचाइजी है। लोग रुपये जमा करने और निकालने आते हैं। लूटे गए रुपयों में कुछ ग्राहकों के भी थे। साथ ही दुकान की आमदनी भी थी। पुलिस इस केंद्र पर निकासी और जमा किए गए रुपयों को भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed