फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Argument between head teacher and Shikshamitra, video viral

Unnao News: प्रधान शिक्षिका और शिक्षामित्र के बीच वाद विवाद, वीडियो वायरल

Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Argument between head teacher and Shikshamitra, video viral
औरास। ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षिका व शिक्षामित्र के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रधान शिक्षिका शिक्षा मित्र को चतुर्थश्रेणी से बदतर बता रही हैं। इससे शिक्षामित्रों में आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन

अजीजनगर गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार करीब तीन बजे छुट्टी के समय प्रधान शिक्षिका व महिला शिक्षा मित्र में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने व कक्षों में अव्यवस्थित पड़े सामान को सुरक्षित रखने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधान शिक्षिका व विद्यालय के सहायक शिक्षक अवकाश पर थे। शिक्षामित्र विद्यालय आई थीं, लेकिन रजिस्टर प्रधान शिक्षिका की आलमारी में होने कारण वह उस पर हस्ताक्षर नहीं कर पाई थी। गुरुवार को छुट्टी के बाद शुक्रवार को विद्यालय आने पर उसने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। इस पर प्रधान शिक्षिका ने लाल पेन से गोला बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर प्रधान शिक्षिका और शिक्षामित्र में वाद विवाद होने लगा। वायरल वीडियो में प्रधान शिक्षिका ने शिक्षामित्र को औकात में रहने की नसीहत देने के साथ ही चपरासी से भी बदतर बता दिया। दोनों के बीच हो रहे वाद विवाद का किसी ने वीडियो बनाकर शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल पर दिया।

प्रधान शिक्षिका की बातचीत का वीडियो सुनने के बाद शिक्षामित्रों में आक्रोश है। शिक्षामित्र का कहना कि प्रधान शिक्षिका उन्हें इसी तरह आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। बीईओ श्रीकृष्ण प्रेमी ने शीतकालीन अवकाश के बाद मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed