फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Apply till 11 for athletics coach

एक खेल एक योजना के तहत होगी कोच की तैनाती

Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Apply till 11 for athletics coach
उन्नाव। एक जिला एक खेल योजना (ओडीओएस) के तहत एथलेटिक्स कोच की तैनाती की जानी है। चयनित कोच को मानदेय दिया जाएगा। अर्हता पूरी करने वाले खिलाड़ी 11 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में खेलो इंडिया सेंटर का संचालन करने की योजना है। सेंटर का संचालन करने से पहले कोच की तैनाती की जानी है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित कोच को 25,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये पात्रता जरूरी
जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया ने बताया कि कोच के चयन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना जरूरी है। आवेदक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ की ओर से आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप खेलो इंडिया में पदक विजेता रहा हो। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीता हो या फिर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ की ओर से सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed