{"_id":"da662de6ee16e67f5f9109fe3810af2b","slug":"apply-for-ration-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर राशनकार्ड के लिए ले रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर राशनकार्ड के लिए ले रहे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। राशनकाडर् के नवीनीकरण के लए नगर में शत-प्रतिशत आवेदन फार्म जमा कराने का फरमान जारी किया गया है, वहीं, राशनकार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे यह योजना नगर पंचायत कार्यालय के लिए सिरदर्द बन गई है। कर्मचारी आवेदन फार्म भरवाने घर-घर जा रहे हैं।
लगभग तीन माह से नगर में राशनकार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है। इस नई प्रक्रिया के तहत नए राशनकार्ड महिला मुखिया के नाम पर ही निर्गत किए जाने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की कवायद चल रही है।
शिथिलता के चलते नगर के मात्र 70 फीसदी ही परिवारों के आवेदनपत्र नगर पंचायत कार्यालय को प्राप्त हुए हैं, जबकि जिलाधिकारी के आदेशानुसार शत-प्रतिशत परिवारों के आवेदन पत्र जमा करने हैं।
विज्ञापन
अभी तक 30 प्रतिशत आवेदन फार्म जमा न होने के कारण यह सरकारी योजना कार्यालय के कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इसके लिए कर्मचारियों को घर-घर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करने पड़ रहे हैं। इन आवेदन फार्मों को जिले पर भेजने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल सुनिश्चित है।