फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Another case of land grabbing against three including history sheeter Anshu

Unnao News: हिस्ट्रीशीटर अंशू सहित तीन पर भूमि कब्जाने का एक और केस

Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Another case of land grabbing against three including history sheeter Anshu
उन्नाव। जमीन कब्जा कर रंगदारी वसूलने के एक और मामले में गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर अंशू गुप्ता समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के धनकुट्टी निवासी गोपी किशन गुप्त ने गंगाघाट कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह और उसके दो पार्टनर गणेश प्रसाद व अनिल कुमार खंडेलवाल ने शुक्लागंज के हरिहरपुर गैर एहतमाली गांव में कुछ साल पहले पांच बीघा जमीन खरीदी थी। भूमि का कब्जा भी किसानों ने दे दिया था। इसके बाद भूमि गंगाघाट के कन्हवापुर गांव निवासी गुलजारी निषाद को बटाई दे दिया था। तीन साल तक गुलजारी खेती करता रहा पर अनाज नहीं दिया। जब खेत छोड़ने को कहा, तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

गुलजारी ने करोवन मोड़ निवासी अंशू गुप्ता व गंगाघाट के नेहरुनगर निवासी देवेंद्र अवस्थी के साथ मिलकर भूमि पर किया गया कब्जा छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने रुपये न देने पर धमकी दी। तीनों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी की वजह से वह डर गए। उन्होंने देवेंद्र व गुलजारी को रंगदारी के रूप में 2.85 लाख रुपये दिए। इसके बाद भी कब्जा न छोड़ने पर पुलिस से कई बार शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि गोपी किशन की तहरीर पर गुलजारी, अंशू और देवेंद्र पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed