{"_id":"61900d6fb665a86bbb582fa1","slug":"annpurna-unnao-news-knp6638142141","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करने उमड़े लोग
विज्ञापन
अन्नपूर्णा देवी पुर्नस्थापना यात्रा के दौरान रथ पर सवार कानून मंत्री ब्रजेश पाठक,सदर विधायक पंक
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। 100 साल बाद कनाडा से लाई गई माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा के दर्शन और पुष्प वर्षा करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ पर रखी प्रतिमा का शुक्लागंज, मगरवारा और शहर से लेकर सोहरामऊ तक कई स्थानों पर स्वागत हुआ।
वाराणसी में काशी तट से चोरी हुई माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा को कनाडा से वापस लाया गया है। 11 नवंबर 2021 को गौतमबुद्ध नगर से माता अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ प्रतिमा की पुर्नस्थापना यात्रा का शुभारंभ किया गया था। शनिवार को कानून मंत्री बृजेश पाठक रथ पर रखी प्रतिमा को लेकर गंगा बैराज मार्ग पर पहुंचे। यहां पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रतिमा की पूजा अर्चना करते हुए पुष्प वर्षा की। यहां पर कानून मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से प्रतिमा को कनाडा से वापस लाया गया है। इसे चुनावी स्टंट मानने के सवाल पर कहा कि यह विपक्षियों की अपनी सोच है। इसके बाद यात्रा मरहला चौराहा पर पहुंची। जहां पर लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
यात्रा के मगरवारा, अकरमपुर होते हुए अचलगंज तिराहा पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा की। फिर झंडेश्वर मंदिर पर डीएम रवींद्र कुमार व एसपी दिनेश त्रिपाठी ने स्वागत किया। डीएम ने कहा कि यह शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रमों में आस्था बढ़ाए जाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। शोभायात्रा आईबीपी तिराहा होते हुए मोतीनगर पहुंची। यहां पर भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह सनी ने पूजन अर्चन के साथ पुष्पवर्षा की। आवास विकास और बाईपास पर भी लोगों ने पुष्पवर्षा की। फिर यात्रा दहीचौकी में बिना रुके आगे निकल गई। नवाबगंज में प्रतिमा के दर्शन कर लोगों ने पुष्पवर्षा की। यात्रा सोहरामऊ होते हुए लखनऊ जनपद में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, पुरवा के अनिल सिंह, मोहान के बृजेश रावत, बांगरमऊ के श्रीकांत कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, समीर शुक्ला, किशन पाठक, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय प्रभारी विमल द्विवेदी, रवि प्रताप सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, दिलीप लश्करी, कुश सिंह भी मौजूद रहे।
नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कॉलेज के सामने महाप्रबंधक मनोज सिसोदिया, मीनाक्षी, अमनदीप, पवन सिंह, अजयदीप सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, धीरज सिंह व सतीश ने स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से नारियल पानी व मिष्ठान भी वितरित किया गया।
सोनिक। यात्रा के दौरान दहीचौकी में रथ नहीं रुका। हालांकि रथ के पीछे लगे वाहनों के काफिले के कारण दो किमी तक लंबा जाम लग गया। जिसके बाद मौके पर तैनात दही पुलिस ने जाम खुलवाने की कसरत शुरू की। आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
अन्नपूर्णा रथयात्रा को लेकर हिंदू संगठनों ने जोरदार तैयारियां की थीं। शुक्लागंज से लेकर शहर तक जगह जगह भगवा ध्वज लगाए गए थे। पूरे दिन यहां पर लाउडस्पीकर पर धार्मिक गीत बजते रहे। जिस कारण यहां का माहौल भक्तिमय बना रहा।

अन्नपूर्णा देवी पुर्नस्थापना यात्रा का शहर के बड़ा चौराहा पर स्वागत करते लोग। संवाद- फोटो : UNNAO

बड़ा चौराहा पर अन्नपूर्णा देवी पुर्नस्थापना यात्रा के स्वागत के लिए हाथ में फूल लेकर खड़ी महिला?- फोटो : UNNAO