फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   animesh return from ucrane

यूक्रेन से लौटा अनिमेष

Sun, 13 Mar 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
animesh return from ucrane
परिवार के साथ बैठा यूक्रेन से लौटा अनिमेष। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। यू्क्रेन से लौटे अनिमेष ने खारकीव की तबाही का मंजर बयान किया। उन्होंने बताया कि हालात इतने खराब थे कि जान बचाने के लिए 25 किमी पैदल चलना पड़ा। किसी तरह पोलैंड पहुंचने के बाद वतन वापसी हो सकी।
विज्ञापन

शहर के मोती नगर निवासी कीर्तिप्रकाश मिश्रा के बेटे अनिमेष यूक्रेन से वापस आने के बाद रविवार को घर पहुंचे। अनिमेष यूक्रेन के युद्ध प्रभावित क्षेत्र खारकीव में फंसे थे। वह खारकीव मेडिकल कालेज में तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को रूस के मिसाइल हमले और एयर स्ट्राइक के बाद खारकीव शहर हिल गया। हर जगह तबाही का मंजर दिखा। फ्लैट से उन्हें पैदल भागना पड़ा। कोई साधन नहीं मिला तो 25 किमी पैदल चलकर भारतीय दूतावास से किसी तरह संपर्क किया।
विज्ञापन

बस की व्यवस्था कराई गई। जिसके बाद उन्हें कीव शहर लाया गया। वहां पर रहने की व्यवस्था की गई। तीन मार्च को बस से पोलैंड सीमा पर पहुंचे, जिसके बाद भारत आने की व्यवस्था हुई। सात मार्च को 44 छात्रों के साथ भारत रवाना किया गया। सात मार्च की शाम को अनिमेष हिंडन एअरपोर्ट पर उतरे जहां से वह विवेक विहार दिल्ली पहुंचे। इसके बाद रविवार को वह पैतृक घर मोतीनगर आए। घर पर दादा, उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने जब अनिमेष को देखा तो उनकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed