फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   anas won gold in belgium shooting

हेड कांस्टेबल के बेटे ने बेल्जियम में जीता गोल्ड मेडल

Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
anas won gold in belgium shooting
पाटन (उन्नाव)। अनस खान ने बेल्जियम में 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र की पाटन पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल शाहिद अहमद मूल रूप से बाराबंकी के थाना कोठी के इब्राहिमाबाद के रहने वाले हैं। उनके बेटे अनस खान राइफल शूटिंग के खिलाड़ी हैं। अनस ने बेल्जियम में चल रही अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। उन्होंने शनिवार को 10 मीटर राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है।

इसकी जानकारी पर चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने शाहिद को मिठाई खिलाई और बेटे की सफलता की बधाई दी। शाहिद ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के कारण पत्नी निशा बच्चों के साथ लखनऊ में रहती हैं। दो बेटे व एक बेटी है। अनस सबसे बड़ा है। प्रशिक्षक मानवेंद्र प्रताप सिंह ने अनस को शूटिंग सिखाई है। 2020 में पहली बार डेनमार्क में अनस ने गोल्ड मेडल जीता था। अनस की सफलता पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष शुक्ला, नीरज द्विवेदी, अरविंद बाजपेई, सधन सिंह, शिक्षक नेता विनोद सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed