फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ambulence caught fire

सीएचसी के बाहर खड़ी एंबुलेंस जली

Sat, 07 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
ambulence caught fire
नवाबगंज। सीएचसी के बाहर खड़ी एंबुलेंस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देखकर चालक भागा और दमकल को सूचना दी। एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर डॉक्टर बीमार लोगों को देखें और दवा दें, इसके लिए सरकार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन करती है। शुक्रवार तड़के एंबुलेंस सीएचसी के बाहर खड़ी थी तभी शार्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। आग की लपटें देख चालक संदीप व आसपास खड़े लोग भागे। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी।

एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी रत्नेश शुक्ला ने बताया कि एंबुलेंस व उसमें लगे उपकरणों को मिलाकर करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। एंबुलेंस चालक संदीप ने बताया कि गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव दिलवल में मेडिकल यूनिट लेकर गया था। वहां सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मेडिकल यूनिट के डॉ. अनूप सक्सेना ने ओपीडी की। शाम सात बजे मेडिकल यूनिट लाकर सीएचसी के बाहर खड़ी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed