{"_id":"2c340005f2ca71041d439f63c29fe6f7","slug":"ambulance-drivers-are-on-strike-for-three-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे हड़ताल पर रहे एंबुलेंस चालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे हड़ताल पर रहे एंबुलेंस चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 17 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्रतापगढ़ में मार्ग दुर्घटना में घायल 108 एंबुलेंस के चालक व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को उच्च चिकित्सा व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जनपद में 108 व 102 एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल कर दी।
विज्ञापन
हालांकि शाम करीब चार बजे शुरू हुई हड़ताल सात बजे खत्म भी हो गई। लेकिन इस दौरान मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 108 व 102 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर विराट श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतापगढ़ में हादसे में घायल चालक व ईएमटी को इलाज मिलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
यही नहीं उन्हें मुआवजा भी देने से विभाग ने मना कर दिया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद उन लोगों ने यहां हड़ताल कर दी। शाम करीब सात बजे उनकी मांगों को मान लेने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।
विज्ञापन