{"_id":"d5d1bf8e83295fd524b326ae99acc8cb","slug":"ambedakar-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद आए बाबा साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद आए बाबा साहब
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली गई। विद्यालयों में भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें वाहनों में कलाकारों ने झांकियां बनाई थीं। बच्चों ने कई देवी देवताओं, राजनीतिज्ञों व महान विभूतियों का वेश धरा था। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से शहर के सभी चौराहों पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
शिवनगर बाईपास स्थित राजकीय छात्रावास में बुद्ध वंदना, माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारख महासंघ कौशल किशोर, सहायक आयुक्त आयकर विभाग भारत सरकार अरविंद कुमार रावत, जन चेतना सेवा संस्थान की सचिव मालती रावत आदि ने बाबा साहब के जीवन के विषय में लोगों को बताया।
विज्ञापन
बोधिसत्व बाबा साहब भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से बिछिया ब्लाक के पड़री रोड स्थित ग्राम सिंघाखेड़ा में जयंती मनाई गई। इसमें समिति के अध्यक्ष गुरु प्रसाद कुरील, मैकूलाल कुरील, बाल्मीकि, सुरेश, प्रेम यादव, राजकुमार, रामबाबू यादव आदि मौजूद रहे।