{"_id":"680d284c1d42f8417f072098","slug":"all-trains-on-kanpur-lucknow-route-will-be-back-on-track-from-29th-unnao-news-c-221-1-uno1004-130147-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 29 से पटरी पर आ जाएंगी कानपुर-लखनऊ रूट की सभी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 29 से पटरी पर आ जाएंगी कानपुर-लखनऊ रूट की सभी ट्रेनें
Sun, 27 Apr 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अंग्रेजों के जमाने के गंगापुल की अपलाइन की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। रेलवे बोर्ड ने इस रूट की सभी ट्रेनें दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। 29 अप्रैल से ट्रेनें दोबारा पटरी पर दौड़ने लगेंगीं। इससे जिले से रोजाना आवागमन करने वाले तीन हजार दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेल गंगापुल की अपलाइन में लगी लोहे की चादर बदलने के साथ ही एच बीम टाइप के नए चैनल स्लीपर डाले जाने का काम 20 मार्च से शुरू हुआ था। रोजाना आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर काम किया गया। इसके लिए कानपुर-लखनऊ रूट की 26 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं थीं। इसके अलावा छह का समय और 52 ट्रेनों का रूट बदला गया था। लेकिन अब यह काम पूरा हो गया है। 29 अप्रैल से इस रूट की ट्रेनें दोबारा पटरी पर आ जाएंगी। खासकर इंटरसिटी, झांसी पैसेंजर और कानपुर-लखनऊ मेमू शुरू होने से तीन हजार दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि दोबारा ट्रेनें शुरू करने संबंधी पत्र मिला है। सभी निरस्त ट्रेनें दोबारा संचालित की जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन ट्रेनों का शुरू होगा संचालन
- 14123 व 14124 कानपुर इंटरसिटी एक्सरप्रेस
- 11109 व 11110 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 51813 व 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर
- 54101 व 54102 प्रयागराज पैसेंजर
- 54153 व 54154 रायबरेली पैसेंजर
- 54325 व 54326 स्पेशल कानपुर- सीतापुर पैसेंजर
- 54335 व 54336 बालामऊ पैसेंजर
- 55346 कासगंज पैसेंजर
- 64203 व 64204 मेमू पैसेंजर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये लौटेंगी दोबारा इसी रूट पर
- 12571 गोरखपुर सुपरफास्ट
- 12595 गोरखपुर एक्सप्रेस
- 22539 मऊ सुपरफास्ट
- 22411 व 22412 अरुणांचल सुपरफास्ट
- 12003 शताब्दी एक्सप्रेस
- 15025 मऊ एक्सप्रेस
- 15557 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
- 15705 चंपारण एक्सप्रेस
- इसी तरह कुल 52 ट्रेनें कानपुर- लखनऊ रूट पर दोबारा दौड़ने लगेंगी।