फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Alert in Unnao regarding CM's visit, DM gave officers Instructions to fix arrangements

सीएम के दौरे को लेकर उन्नाव में अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Sun, 23 May 2021 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 May 2021 07:53 PM IST
सार

सीएम योगी कोरोना की तीसरी लहर से यूपी को सुरक्षित रखने के लिए जिलों का दौरा कर रहे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस क्रम में उन्नाव में सीएम के आने की संभावाना को लेकर अलर्ट जारी हो गया है।

विज्ञापन
Alert in Unnao regarding CM's visit, DM gave officers Instructions to fix arrangements
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न जनपदों का दौरा किए जाने के बाद अब उन्नाव में भी आने की संभावना से प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम ने अलग-अलग विभागवार अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण ने जिला प्रशासन को भेजे गए ईमेल के माध्यम से जानकारी दी है कि अगले सप्ताह नजदीक के किसी भी जिले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरा कर सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां दुरुस्त कर ली जाएं।
विज्ञापन


 

इस ई-मेल के बाद डीएम रवींद्र कुमार ने एसपी, सीडीओ, सीएमओ, एडीएम, सभी कार्यालयाध्यक्ष, सीएमएस, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि हैलीपैड की व्यवस्था कर ली जाए। जहां हैलीपैड बनाया जाए वहां से कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर व जिला अस्पताल तक की सड़क मरम्मत का काम पूरा करा लिया जाए।

कंट्रोलरूम, कलक्ट्रेट की सफाई व रंगाई पुताई काम जल्द पूरा कराया जाए। पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट और जिला अस्पताल तक सड़कों के दोनों ओर सफाई करा दी जाए। जिला अस्पताल में सफाई व रंगाई पुताई का काम दुरुस्त कराने के साथ सीएचसी, पीएचसी को दुरुस्त कर दिया जाए।

निगरानी समितियों को वांछित सामग्री की उपलब्धता व कार्य का संपादन कराने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी सीडीओ व नगरीय क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई है। कहा है कि अन्य जो भी कार्यालय हैं वहां भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed