फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   airforce cop died in accident

सड़क हादसे में एयरफोर्स जवान की जान गई

Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
airforce cop died in accident
उन्नाव। एयरफोर्स जवान की बाइक में मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। बुधवार को बक्सर घाट पर एयरफोर्स जवानों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

बारासगवर के अहरौरा गांव निवासी योगेश सिंह (35) दिल्ली में सार्जेंट (हवलदार) पद पर थे। वह बेटी रुद्रांशी को टेनिस प्रतियोगिता में ले जाने के लिए 21 मई को छुट्टी पर आए थे। योगेश बेटी व पत्नी रश्मि को ससुराल रामादेवी कानपुर छोड़कर पैतृक गांव अहिरौरा चले गए। बुधवार शाम चार बजे दिल्ली जाने के लिए उन्हें ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 10 बजे बाइक से वह ससुराल जाने के लिए निकले। लालकुआं-ऊंचागांव मार्ग पर रग्घूखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पीएचसी बीघापुर पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन एयरफोर्स व सेना के जवानों के साथ पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंचे। योगेश के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़े भाई छत्रपाल सिंह को लोगों ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से पहुंची टीम ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
एयरफोर्स स्टेशन कानपुर से ऑफीसर एमपी सिन्हा, रवि कुमार, अरुण कुमार, अनिकेत, राहुल, संदीप, एसके नंदन समेत 19 सदस्यीय टीम गांव पहुंची। योगेश के पार्थिव शरीर को बक्सर घाट ले जाकर तिरंगा लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पोस्टमार्टम में देरी पर परिजन नाराज
परिजनों के अनुसार हादसे के बाद रात में ही शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया था। दोपहर दो बजे तक पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं करा पाई। पोस्टमार्टम में देरी होती देख परिजनों में खासा नाराजगी रही। दिल्ली एयरफोर्स स्टेशन से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विकास हुड्डा व धीरेंद्र यादव से परिजनों ने शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed