फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   agricalture

मियागंज के केंद्र पर बोरों में ही रखा रहा बारिश में भीगा धान

Tue, 17 Nov 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
agricalture
मियागंज के छेदीलालखेड़ा केंद्र पर तिरपाल के नीचे बोरों में रखा बारिश में भीगा धान। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दो दिन पूर्व हुई बारिश में मियागंज के छेदीलालखेड़ा केंद्र पर भीगे धान के बोरों को नहीं खोला गया। केंद्र प्रभारी ने खानापूर्ति करते हुए महज बोरों पर तिरपाल डाल दिया। वहीं अन्य केंद्रों पर प्रभारियों ने भीगा धान खुले में सुखाया।
विज्ञापन

दीपावली की दो दिन की छुट्टी के कारण उठान न होने से कई केंद्रों पर धान जमा था। इसी बीच रविवार रात को हुई बारिश से नवई, भगवंतनगर व बिछिया समेत अन्य केंद्रों पर जमा धान काफी मात्रा में भीग गया था। मंगलवार को मियागंज के छेदीलालखेड़ा केंद्र पर बारिश में भीगे बोरों को नहीं खोला गया। जिस कारण धान में नमी आने से उसके काला पड़ने की आशंका जताई जाने लगी। सचिव जीतेंद्र कुमार ने बताया कि 900 क्विंटल की तौल हुई है। धान बाहर लगा था। बरसात के साथ हवा चलने से भीग गया है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति हैदराबाद के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि 21 किसानों का 835 क्विंटल की तौल की गई है। बांगरमऊ की एक मिल उठान नहीं कर रही है। जिस कारण गोदाम में जगह नहीं बची है। बोरे भी उपलब्ध नहीं हैं। मोटा धान मिल वाले नहीं ले रहे हैं इसलिए किसानों को वापस करना पड़ रहा है। वहीं सरदारनगर मल्हौली में बनाए गए एसएफ सी केंद्र पर बिचौलियों का दखल होने की किसानों ने डीएम से शिकायत की है। मौरावां के एसएफ सी केंद्र पर सोमवार को तौल नहीं हुई। केंद्र प्रभारी अशोक पांडेय बीमार होने से अवकाश पर रहे। पुरवा पीसीएफ के तुसरौर में खुले केंद्र के प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि धान खरीद जारी है। 1962 क्विंटल की खरीदारी हो चुकी है। 1020 क्विंटल की उठान हो चुकी है। बोरे खत्म हो गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बारिश से कुछ धान भीगा था। हालांकि इससे कोई विशेष नुकसान नहीं है। हर केंद्र पर खरीद हो रही है। छुट्टी के कारण उठान प्रभावित थी। अब तेजी पकड़ चुकी है। जहां बोरे खत्म हो गए हैं वहां पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed