{"_id":"5f5259fc8ebc3e53765bbf4e","slug":"agricalture-unnao-news-knp580665641","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों में रोग लगे तो व्हाट्स एप पर दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों में रोग लगे तो व्हाट्स एप पर दें सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना संक्रमणकाल में कृषि विभाग ने किसानों को घर बैठे फसलों में लगने वाले रोगों के निदान करने की सुविधा देने की शुरुआत की है। विभाग ने इसके लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर व्हाट्सएप की सुविधा भी दी गई है।
रबी, खरीफ सीजन की फसलों गेहूं, धान, अरहर, मूंगफली, उर्द, मक्का आदि में कीट (रोग) लगने की समस्या आम है। अभी तक फसल में रोग लगने पर किसान या तो कृषि विभाग के ब्लाकों में खुले कार्यालयों में जाकर उपचार की जानकारी करता है या निजी दुकानों पर जाकर कीटनाशक लेता है। कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने लोगों से सामाजिक दूरी के साथ मुंह पर मास्क लगाने की अपील की है।
ऐसे में यदि किसान दुकान या विभागीय कार्यालय जाता है तो उसके संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को घर बैठे फसलों में लगने वाले रोगों का निदान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि यदि फसलों में रोग लगता है तो किसानों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। अब उन्हें घर बैठे फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट की रोकथाम के उपायों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
बताया कि किसान को सिर्फ विभाग द्वारा जारी किए गए 9452247111 और 9452257111 नंबर पर फसल की फोटो खींचकर व्हाट्सएप करना होगा। साथ ही संक्षिप्त रूप से फसल में लगे रोगों की डिटेल देनी होगी। विभागीय अधिकारी तुरंत उसका संज्ञान लेंगे और फिर उसे व्हाट्सअप पर ही फसलों में लगे रोगों का उपचार बताकर समस्या का निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे किसानों की भागदौड़ खत्म होगी। उन्हें घर बैठे मोबाइल पर ही फसलों में लगने वाले रोगों के उपचार की जानकारी हो सकेगी।