{"_id":"38b953160fed5edfb1b6e84e06607461","slug":"after-the-tide-went-bulldozer-shovel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर के बाद दनादन चला फावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर के बाद दनादन चला फावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर गिराए जानेे के बाद बचे मलबे को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में ही लोगों ने भलाई समझी। गुरुवार को लोग अपने घर का सड़क तक फैला मलबा उठाने में लगे रहे।
विज्ञापन
बुधवार को मगरवारा में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद लोगों ने गुरुवार सुबह से ही मलबा सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। घर के कुछ सदस्य मलबे में जरूरी चीजों को ढूंढ़ते रहे तो कुछ इसमें सरिया व अन्य सामान ट्रैक्टरों में भरवाकर सुरक्षित स्थान पर भेजते रहे।
विज्ञापन
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग को फोरलेन बनाने का काम इन दिनों चल रहा है। इसके मद्देनजर मार्ग को चौड़ा करने को लेकर मगरवारा क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।
विज्ञापन
गुरुवार को स्थानीय लोग अपने घरों से निकले मलबे को बटोरते रहे। लोगों को आशंका है यदि वह मलबे को नहीं उठाएंगे तो प्रशासन इसे भी जब्त कर लेगा ।