फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After the death of the young man in the accident scene

हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल

Sat, 07 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 07 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
After the death of the young man in the accident scene
शुक्लागंज। गंगाघाट थानांतर्गत बैराज मार्ग के लक्ष्मी खेड़ा गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। तोड़फोड़ और पथराव किया।
विज्ञापन


इसमें तीन पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगाें को हिरासत में लिया गया है। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत झब्बूपुरवा निवासी अनिल (22), धर्मेंद्र (21) व विजय (20) निवासी झब्बूपुरवा से बैराज मार्ग होकर कानपुर की ओर जा रहे थे। शनिवार दोपहर कानपुर की ओर से आ रही कार संख्या- यूपी 70 क्यू 7121 से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही विजय ने दम तोड़ दिया जबकि दोनों साथी घायल हो गए। वहीं कार में सवार उन्नाव कल्याणी निवासी विनय तिवारी इनकी पत्नी शालू व बहन प्रीती भी घायल हो गए।

सूचना पर बैराज चौकी इंचार्ज केपी सिंह अपने दो सिपाही रामनरेश सिंह व योगेंद्र पटेल के साथ पहुुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घायलों को उपचार कराने में देरी की जिसके चलते वह आक्रोशित हुए। दरोगा और दोनों सिपाहियों को पीट दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बैराज मार्ग पर जाम लगाकर पथराव शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक बवाल होने के बाद गंगाघाट थानाध्यक्ष प्रदीप यादव मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे।

भीड़ उनकी ओर दौड़ी तो एसओ ने हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद ग्रामीण पीछे हटे। थोड़ी देर में ही भीड़ फिर हमलावर हो गई। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर थाना अचलगंज, कोतवाली और क्यूआरटी का फोर्स भी आ गया था। करीब एक घंटे बाद स्थिति काबू में आई। इसमें करीब आधा दर्जन ग्रामीणों को चोटें आई हैं। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगाें को हिरासत में लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सीओ कोतवाली गोपीनाथ सोनी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।


वर्जन
हादसे के बाद उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया है। फायरिंग का मामला जांच का विषय है। इसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तनाव को देखते हुए झब्बू पुरवा गांव में पुलिस की तैनाती करा दी गई है। - रामकिशुन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed