फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   advocate

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन का इस्तीफा

Sat, 30 Oct 2021 07:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
advocate
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री के तथ्यों को सही मानकर चुनाव प्रक्रिया स्थगित कराए जाने से नाराज एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने राज्य विधिज्ञ परिषद अध्यक्ष को त्यागपत्र भेजा है। उनका आरोप है कि अध्यक्ष ने चुनाव अधिकारी की ओर से दिए गए शपथ पत्र में सही तथ्यों को सुने बिना रोक लगाई।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन हरीशचंद्र शुक्ला का कहना है कि पिछले एक महीने से बार एसोसिएशन अध्यक्ष व महामंत्री अपने पद को न छोड़ने के मोह में समय से चुनाव कराने में व्यवधान डाल रहे हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन व चुनाव अधिकारी बीके बाजपेई को कमेटी से निकाले जाने की दो बार घोषणा भी कर चुके हैं। उनके इस प्रयास को राज्य विधिज्ञ परिषद के न तो अध्यक्ष और न मंत्री ने सही माना है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अपने हर आदेश में एल्डर कमेटी के चेयरमैन के रूप में हरीशचंद्र शुक्ला व चुनाव अधिकारी बीके बाजपेई को ही सदस्य के रूप में मान्यता दी है। उनके इस आदेश से स्पष्ट होता है कि न तो सदन और न ही अध्यक्ष एल्डर कमेटी के सदस्यों को बर्खास्त अथवा नियुक्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक इस्तीफे की पुष्टि नहीं हो जाती आगे की चुनाव प्रक्रिया घोषित नहीं की जाएगी। त्यागपत्र मंजूर होने पर एल्डर कमेटी के रिक्त सदस्यों की संख्या पूरी कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed