{"_id":"625b101b41e832305369838f","slug":"administration-action-against-illegal-mining-unnao-news-knp6915988190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर जागा प्रशासन
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र के कई गांवों में हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर आखिरकार प्रशासन की नींद टूट गई। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट व खनन अधिकारी जांच करने छेरिहा व धन्नीपुर गांव पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को एक जगह खेत में खोदाई होती मिली।
छह माह से क्षेत्र के धन्नीपुर, मनोहरपुर, बाबुआइनखेड़ा, शुक्लापुर, छेरिहा व बदरका में खनन माफिया बुलडोजर व पोकलैंड से खुदाई कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर हो रहे खनन पर शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अनजान बने रहे।
इसका फायदा उठाकर खनन माफिया ने गहराई तक खनन कर डाला। यहां तक सरकारी जमीन भी खोद दी। शनिवार दोपहर साढ़े 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, खनन अधिकारी अमित रंजन के साथ शुक्लापुर छेरिहा के निकट मदनपाल के खेत पर पहुंची। मौके पर खोदाई देखकर वह सन्न रह गईं। दूसरी जगह जाने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी बीच रास्ते में ही फंस गई। एक ट्रैक्टर की मदद से एक घंटे बाद गाड़ी निकल सकी। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
दो आरा मशीनों को किया सील
पाटन। तहसील बीघापुर के मुख्यालय पाटन अंतर्गत अवैध रूप से अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही आरा मशीन को एसडीएम अजीत जायसवाल व वन विभाग की टीम ने सील कर दिया। बताया गया कि कस्बा भगवंतनगर में अनूप साहू तथा पाटन में सौरभ शुक्ला की आरा मशीनों का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। लाइसेंस की वैधता 2020 तक ही थी। वन क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह मौजूद रहे। आरा मशीन संचालकों का कहना था कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष से मशीनें बंद हैं। अभी भी संशय था जिसके कारण मशीनों का संचालन नहीं किया जा रहा था। (संवाद)
लकड़ी ठेकेदार ने काटे हरे पेड़
अचलगंज। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लकड़ी ठेकेदार हरे पेड़ काटकर लकड़ी ले गए। ग्रामीणों के अनुसार 12 पेड़ काटे गए हैं। इंस्पेक्टर संदीप शुक्ला ने जानकारी से इनकार किया। (संवाद)