फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Aditi of class nine stood first in the divisional level science seminar.

Unnao News: मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में कक्षा नौ की अदिति प्रथम

Sat, 23 Aug 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 23 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aditi of class nine stood first in the divisional level science seminar.
उन्नाव। लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज परिसर में मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का विषय क्वांटम युग का आरंभ -संभावनाएं और चुनौतियां थीं। संगोष्ठी में छह जिलों के 11 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें पहला स्थान नवाबगंज जीजीआईसी की छात्रा ने हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम प्रभारी कीर्ति चौरसिया ने बताया कि संगोष्ठी में लखनऊ मंडल के छह जिलों के 11 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। सभी ने अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में पहला स्थान नवाबगंज जीजीआईसी की कक्षा नौ की छात्रा अदिति सिंह ने हासिल किया। सीतापुर रोड के एक निजी कॉलेज के छात्र अमृतांश पांडेय ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निर्णायक मंडल में जुबली इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ. रेशमा सिंह, मीना रोड स्थित जीजीआईसी की शिक्षिका मनीषा गुप्ता शामिल रहीं। डीआईओएस सुनील दत्त ने बताया कि विजेता प्रतिभागी राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज में 12 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed